Infertility एक बढ़ती हुई समस्या और आयुर्वेदिक समाधान

नमस्कार!
आज हम एक ऐसी समस्या की चर्चा करेंगे जो आज के दौर में बहुत आम होती जा रही है – infertility, यानी बांझपन। यह केवल शारीरिक समस्या नहीं है, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक दबाव का कारण भी बनती जा रही है।

Infertility क्या है?

जब कोई दंपति लगातार 12 महीने या उससे अधिक समय तक unprotected sexual intercourse करने के बाद भी गर्भधारण न कर पाए, तो यह infertility की स्थिति मानी जाती है।
विश्व स्तर पर देखें तो हर छठा दंपति कभी न कभी infertility से प्रभावित होता है।

भारत में 2021 के आंकड़ों के अनुसार, हर 15 में से एक दंपति को किसी न किसी रूप में infertility की समस्या होती है।
युवा दंपतियों में यह एक तनाव, अवसाद और सामाजिक दबाव का कारण बन चुकी है।

infertility
infertility

Infertility के मुख्य कारण

यह केवल महिलाओं की समस्या नहीं है — पुरुषों में भी infertility के कई कारण हो सकते हैं।

पुरुषों में infertility के कारण:

  • Sperm count में कमी
  • Sperm motility में कमी
  • Sperm morphology (संरचना) में दोष
  • Testosterone या अन्य reproductive hormones का imbalance
  • Nutrition की कमी
  • Libido (कामेच्छा) की कमी

महिलाओं में infertility के कारण:

  • Irregular menstrual cycle
  • Disturbed या anovulatory ovulation
  • Estrogen की कमी
  • Prolactin का अधिक स्तर
  • Poor nutrition
  • Weight gain या obesity

आयुर्वेद क्या कहता है?

Charak Samhita के Sharir Sthana में स्पष्ट कहा गया है:

उपचार च मधुर औषध संस्कृत व्याम घृत क्षीरा व्याम पुरुषं स्त्री तु तैल मासाभ्यां।

इसका अर्थ है कि:

  • पुरुषों को मधुर औषधियों से सिद्ध दूध और घृत (घी) का सेवन करना चाहिए।

  • स्त्रियों को तैल (तिल का तेल) और मास (उड़द) का सेवन करना चाहिए।

यह केवल औषधीय सुझाव नहीं, बल्कि एक आहार संबंधी निर्देश है, जिससे reproductive health को बेहतर बनाया जा सकता है।

पुरुषों के लिए आयुर्वेदिक आहार

1. घृत (Ghee)

  • Ghee को एक reproductive food माना गया है।
  • एक अध्ययन में 21 से 40 वर्ष के पुरुषों को रोज़ 10 ग्राम Ghee दिया गया, और पाया गया कि sperm count में 80% से अधिक वृद्धि हुई।
  • Ghee शरीर में testosterone level बनाए रखने और libido को ठीक करने में सहायक है।
  • Ghee का नियमित सेवन आचार रसायन में भी बताया गया है।

2. दूध (Milk)

  • Milk में protein, minerals और vitamins की भरपूर मात्रा होती है।
  • यह semen की गुणवत्ता, sperm concentration और sperm motility को बढ़ाता है।
  • Milk का सेवन शुक्र धातु को पोषण देता है।

3. उपयोगी औषधियाँ

  • Ashwagandha
  • Safed Musli
  • Shatavari
  • Kaunch Beej
  • Bala
  • Gokshura

इन औषधियों को Ghee या Milk में सिद्ध करके लिया जाए तो यह पुरुष reproductive system को मजबूत करती हैं।

स्त्रियों के लिए आयुर्वेदिक आहार

1. तैल (Til ka tel / Sesame oil)

  • Til ka tel female hormones को संतुलित करता है।
  • यह irregular menstruation को सुधारने में सहायक है।
  • Til weight management में भी मदद करता है — जो female infertility का एक मुख्य कारण है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में Omega-6 fatty acids होते हैं जो energy और hormonal balance के लिए जरूरी हैं।

2. उड़द (Black gram)

  • Urad में Omega-3, Omega-6, Folate भरपूर होता है।
  • Ovulation के लिए 800 mcg folic acid की आवश्यकता होती है, जो उड़द से मिल जाता है।
  • Urad fertility enhancing phytonutrients जैसे polyphenols और flavonoids का अच्छा स्रोत है।
  • यह endometrial lining को मजबूत करता है जो implantation के लिए जरूरी है।

Ayurveda reproductive health को केवल बीमारी के रूप में नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य का हिस्सा मानता है। यदि पुरुष और महिलाएं अपनी प्रकृति के अनुसार आहार और औषधियों का सेवन करें, तो infertility जैसी समस्या को भी दूर किया जा सकता है।

✅ पुरुष – Ghee, Milk, Madhur औषधियाँ
✅ स्त्रियाँ – Til ka tel, Urad, संतुलित आहार

एक कदम समाधान की ओर

आइए हम Charak Samhita के इस आहार सिद्धांत को अपनाएं और infertility जैसी बढ़ती हुई समस्या को प्राकृतिक और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से नियंत्रित करें।

जय हिंद। जय आयुर्वेद।

error: Content is protected !!
Scroll to Top
 
  Chat Now